उत्तराखंड

विधानसभा चुनावः चकराता के ज्यादा राउंड, फिर भी परिणाम मिलेंगे पहले

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 में मतगणना के लिए सबसे अधिक राउंड चकराता की गिनती चलेगी, हालांकि सीट पर महज चार प्रत्याशी होने के चलते राउंड जल्द खत्म होंगे। देहरादून, [जेएनएन]: विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद अब सभी की निगाहें चुनाव परिणाम पर टिक गई है। नतीजों को लेकर हर कोई अपने-अपने गुणा-भाग में लगा है।विधानसभा चुनावः चकराता के ज्यादा राउंड, फिर भी परिणाम मिलेंगे पहले

जीत का सेहरा किसके सिर सजेगा इसका पता तो 11 मार्च को ईवीएम खुलने के बाद ही लगेगा, लेकिन इतना जरूर स्पष्ट हो गया है कि किस सीट के परिणाम कितने राउंड में प्राप्त हो जाएंगे। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2017 में मतगणना के लिए लगने वाली टेबल और बूथों की संख्या के अनुसार सबसे अधिक राउंड चकराता की गिनती चलेगी, हालांकि सीट पर महज चार प्रत्याशी होने के चलते राउंड जल्द खत्म होंगे और परिणाम भी उतनी ही जल्दी आ जाएंगे।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड विधानसभा चुनावः दून में पुरुष पीछे, महिलाओं में दिखा जुनून जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी पीएस रावत के अनुसार मतगणना स्पोर्टस कॉलेज में होना है और हर सीट की गणना के लिए 14 टेबल लगाए जाएंगे। वहीं, एक टेबल रिटर्निंग अधिकारी की होगी। हर टेबल पर एक बूथ की ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) खोली जाएगी। यानी 14 टेबल पर 14 बूथों की मशीन खुलेगी और इसे ही एक राउंड कहा जाएगा। यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव 2017: भाजपा नेता फीडबैक लेकर पहुंचे दिल्ली इस तरह एक विधानसभा क्षेत्र में जितने बूथ होंगे, उसे 14 से भाग दे दिया जाएगा। जो संख्या आएगी, उतने राउंड मान लिए जाएंगे। जिस सीट पर जितने अधिक बूथ होंगे, उसके उतने राउंड बढ़ जाएंगे। इस हिसाब से देखें तो विकासनगर सीट पर सबसे कम नौ पूरे राउंड और 10वां राउंड आधा ही चलेगा। यह भी पढ़ें: उत्तराखंड विधानसभा इलेक्शनः कांग्रेस में पीके टीम पर दारोमदार हालांकि यहां 12 प्रत्याशी मैदान में होने के चलते परिणाम सबसे पहले नहीं आ पाएंगे। इससे बाद कैंट सीट पर भी नौ राउंड पूरे होंगे और 10वां राउंड आधे से कुछ ही अधिक चलेगा। कैंट में भी 12 प्रत्याशी हैं, लिहाजा विकासनगर और कैंट के परिणाम लगभग एक साथ ही प्राप्त होंगे।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड विधानसभा चुनावः हरीश रावत बोले, पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे वहीं, धर्मपुर व रायपुर बूथों की संख्या में क्रमश: 196 व 190 होने के साथ ही सबसे अधिक 19-19 प्रत्याशी भी मैदान में हैं। लिहाजा, राउंड बढऩे के साथ ही ईवीएम को एक बूथ के परिणाम देने में अधिक प्रत्याशियों की संख्या तक जाना पड़ेगा। यह भी पढ़ें: उत्तराखंड इलेक्शनः 5.75 लाख की रैली से किशोर टॉप पर सीटवार राउंड की तस्वीर सीट————प्रत्याशी——-बूथ——राउंड विकासनगर——12———135—-9.64 देहरादून कैंट—–12———137—-9.78 राजपुर रोड——-08———150—10.71 मसूरी————-12——–164—-11.71 डोईवाला———-11——–173—-12.35 ऋषिकेश———-11——–180—-12.85 सहसपुर———-14——–184—–13.14 रायपुर———–19———190—–13.57 धर्मपुर———–19———196—–14 चकराता———04———-216—-15.42 – See more at: http://www.jagran.com/elections/uttarakhand-more-rounds-of-chakrata-but-results-will-be-first-15547362.html?src=uk-state#sthash.e2y71jsG.dpuf

Related Articles

Back to top button