उत्तर प्रदेशलखनऊ

विपक्षी दलों को कभी रास नहीं आया सपा सरकार का बनना: चौधरी

दस्तक टाइम्स/एजेंसी
rajendra-chaudhariउत्तर प्रदेश : प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि  प्रदेश में समाजवादी सरकार का बनना विपक्षी दलों को कभी रास नहीं आया है। केन्द्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद उसके नेताओं का अहंकार बहुत बढ़ गया है। समाजवादी सरकार बनते ही भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने मिलकर अयोध्या, मथुरा, मुजफ्फरनगर, कांठ (मुरादाबाद) मेरठ में उपद्रवो की कोशिश की थी। प्रशासन और मुख्यमंत्री जी की सख्ती के चलते वे तब अपनी साजिशों में सफल नहीं हुए तो अब फिर वे पुराने रास्ते पर चल पड़े है। आश्चर्य और क्षोभ इस बात पर होता है कि एक बुजुर्ग की बर्बरतापूर्वक पीट-पीटकर की गई हत्या पर संवेदना जताने के बजाय एक भाजपा मंत्री इसे हादसा बताने पर तुल गए। एक भाजपा विधायक ने तो पीडि़त परिवार को ही आरोपी बताकर घोर अनैतिकता का परिचय दिया है। भाजपा का हमेशा साथ देने वाली बसपा अध्यक्ष ने आरएसएस भाजपा से ज्यादा समाजवादी पार्टी को ही दोषी ठहरा दिया। राजनीति में विरोध की यह घटिया मानसिकता बहुत खतरनाक हैं और उसकी जितनी निन्दा की जाए कम है। दादरी कांड की जॉच हो रही है। अफवाह फैलाने वालों की गिरफ्तारी हो गयी है। पीडि़त परिजनों से मुख्यमंत्री जी की भेंट उनके मानवीय और संवेदनशील चरित्र का परिचायक है। सांप्रदायिक तत्व कानून व्यवस्था बिगाड़ कर जनजीवन को अस्त व्यस्त तथा संत्रस्त करना चाहते है। भाजपा के दर्जनभर मंत्री तथा 73 लोकसभा सॉसद हैं। उनमें से किसी ने कभी प्रदेश के विकास में केन्द्रीय मदद की पैरवी नहीं की उल्टे वे विरोध ही करते रहे हैं। धर्म और जाति की राजनीति करने वालों को जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। अखिलेश यादव ने सामाजिक सद्भाव और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। वे संवेदनशील मुख्यमंत्री है। उनकी स्पष्ट मान्यता है कि सेक्यूलरिज्म और सोशलिज्म से ही तरक्की सम्भव हैं। मुख्यमंत्री जी प्रदेश को विपक्षियों की रोड़े अटकानेवाली साजिशों के बावजूद प्रगतिपथ पर ले जा रहे हैं।
उ0प्र0 में भाजपा 2017 के चुनावों से पहले ही सांप्रदायिक उन्माद भड़का कर उपद्रव ओर दंगे कराने की साजिशों में लग गई है। तथा कथित साधू और साध्वी ईट का जबाब पत्थर से देने जेसे भड़काऊ बयान दे रहे हैं तो दूसरी ओर संगीत षोम जैसे भाजपा विधायक मुजफ्फरनगर के बाद अब दादरी में धर्म के आधार पर सामाजिक रिश्तों में जहर घोलने का काम कर रहे हैं। इनके कुत्सित प्रयास प्रदेश की 21 करोड़ जनता को अपमानित करने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button