अजब-गजबमनोरंजन

विराट के लिए जाती हूं स्टेडियम : अनुष्का शर्मा

p2-566446c68964e_lअनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली की दोस्ती हमेशा ही सुर्खियों में रहती है। फिर वो विराट का बर्थडे सेलिब्रेशन हो या हरभजन सिंह की शादी। दोनों ज्यादातर साथ में नजर आते हैं। इसके अलावा स्टेडियम में अनुष्का का होना भी लोगों के बीच चर्चा का विषय रहता है।

जब वे विराट को चीयर करने जाती हैं तो विराट की परफॉर्मेंस और उनकी प्रजेंस को आपस में जोड़ दिया जाता है। हमेशा यह चर्चा होती है कि जब भी अनुष्का मैदान पर होती हैं तो विराट फ्लॉप हो जाते हैं। लेकिन अब अनुष्का को इस सब बातों से फर्क नहीं पड़ता।

अनुष्का का कहना है, ‘या तो उन लोगों की बात सुनूं और मैच देखने ना जाऊं। या फिर वो करूं, जो मेरा मन करता है। मैं विराट के साथ रिलेशन में हूं। वो चाहता है कि मैं मैच देखने आऊं तो फिर मैं किसी और की क्यों सुनूं? पहले ऐसे होता था तो मुझे भी लगने लगा था कि शायद मेरे कारण ही परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। मैं लोगों के चक्कर में अपने रिलेशन को क्यों नुकसान पहुंचाऊं?’ गौरतलब है कि अनुष्का इन दिनों करण जौहर की फिल्म ‘एे दिल है मुश्किल’ कर रही हैं, जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर और एेश्वर्या राय बच्चन भी हैं।

 

Related Articles

Back to top button