ज्ञान भंडार

शाहरुख ने 20 कप चाय पीकर किया टाइम पास

shahrukh Tea 20मुंबई : बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने सुपरहिट सीरियल ‘देख भाई देख’ में काम करने से मना कर दिया था। करण जौहर ने कहा कि सालों पहले मैं लोखंडवाला में आनंद महेंद्रू के ऑफिस में इंद्रधनुष के ऑडिशन के लिए बैठा हुआ था। असल में आनंद को उस सीरियल के लिए एक ओवरवेट लड़का चाहिए था। मैं उन दिनों बहुत मोटा था। मैं करीब पांच घंटे तक आंनद का इंतजार करता रहा। मेरे सामने ही एक जाना-पहचाना लड़का भी बैठा था और वह घंटों से क्रॉसवर्ड सॉल्व कर रहा था और चाय पर चाय पिए जा रहा था। उस दौरान वह 20 कप चाय पी चुका था। पांच घंटे बाद आनंद बाहर आए और उस लड़के से मिले। उस लड़के ने बड़े विश्वास से आनंद से कहा कि वह उनके सीरियल में काम नहीं कर सकता क्योंकि वह फिल्मों में कोशिश करना चाहता है। करण जौहर ने कहा आनंद ने जब उससे पूछा कि क्या उसने 5 घंटे उसे सिर्फ ना कहने के लिए इंतजार किया, तो उसका जवाब था, नहीं आपके ऑफिस की चाय कमाल की है और यह क्रॉसवर्ड बहुत रोचक था। इसलिए मैंने यहां टाइम पास किया। इतना कह कर वह लड़का बड़ी शान से चलता बना। उस वक्त आनंद को उस लड़के का रुख बहुत अखरा था। वह लड़का और कोई नहीं, बल्कि शाहरुख खान थे। जिस सीरियल के लिए शाहरुख ने मना किया, वह और कोई नहीं टीवी का सुपरहिट सीरियल देख भाई देख था, जिसमें शाहरुख को पेशकश की जाने वाली भूमिका आगे चलकर शेखर सुमन ने निभाई थी।

Related Articles

Back to top button