मनोरंजन

श्रीदेवी की बेटी खुशी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब

sridevis-daughter-khushi-kapoor-slams-body-shamers-on-her-instagram-account11-13-1452671534-1452766341बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री श्रीदेवी की छोटी बेटी इन दिनों सोशल मीडिया की सुर्खियों पर बनी हुई हैं। खबरों की माने तो कुछ दिन पहले ही खुशी अपनी दोस्त आलिया कश्यप के बर्थडे में शामिल हुई थी।बाद मे खुशी ने पार्टी की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। खुशी की शेयर की गई तस्वीरों में कुछ आलोचकों ने उनके फिगर और बॉडी पर कुछ भद्दे कमेंट किए जिसके बाद खुशी भड़क उठी।

खुशी ने बदले में उन आलोचको को मुहंतोड़ जवाब दिया। जवाब में खुशी ने लिखा, “मैं अपनी तस्वींरे इसलिए पोस्ट करती हूं क्योंकि इससे मुझमें आत्मविश्वास आता है। किसी को यह अधिकार नहीं है कि मेरे कपड़े और लुक्स से मेरे बारे में फैसला करें।”1444203350_khushi-kapoor-jack-gilinsky-1452766309

15 साल की खुशी का मानना है कि, हर कोई अपने आप में अलग होता और हमें सबकी कद्र करनी चाहिए।

एक्ट्रेस पूजा बेदी की बेटी आलिया इब्राहिम ने भी खुशी के इन कमेंट्स का सपोर्ट किया। आलिया ने खुशी पर किए गए ‘पॉर्न रेडी’ कमेंट्स की निंदा की है।

Khushi-5-603x400-1452766406 (1)

Related Articles

Back to top button