राज्यराष्ट्रीय

श्रेयसी को बिहार सरकार करेगी सम्मानित

shreyasi_sपटना। राष्ट्रमंडल खेलों में शूटिंग की डबल ट्रैक प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल करने वाली श्रेयसी सिंह को बिहार सरकार सम्मानित करेगी। यह जानकारी राज्य के कला संस्कृति मंत्री विनय बिहारी ने दी। सम्मान राशि के तौर पर उन्हें 11 लाख की रकम दी जाएगी। गौरतलब है कि पिछले दिनों श्रेयसी सिंह बिहार आईं थीं और एक निजी संस्था ने उनका सम्मान किया था। इस दौरान श्रेयसी ने दुख जाहिर करते हुए कहा था कि बिहार सरकार राज्य की इस बेटी के लिए उदासीन रही।

Related Articles

Back to top button