मनोरंजन

संजय दत्त के बेटे ने मारी बॉलिवुड में एंट्री, इस फिल्म में आएंगे नजर

sanjay-duttदस्तक टाइम्स एजेन्सी/मुंबई(7 फरवरी): बॉलिवुड स्टार संजय दत्त के बेटे अपने पिता की होम प्रोडक्शन ‘‘हसमुख पिघल गया’’ के जरिए फिल्म जगत में कदम रख रहे हैं। इस फिल्म में वह राज कपूर की एक फिल्म के लोकप्रिय गीत के रीमिक्स में नजर आएंगे।

शहरान फिल्म में राजकपूर के गीत ‘किसी की मुस्कुराहटों पे..’ में एक संक्षिप्त भूमिका में नजर आएंगे। पहली बार वह किसी फिल्म में दिखाई देंगे। शुरूआत में गीत फिल्म के हीरो अरमान पर फिल्माया गया और अंत में इसमें अमिताभ बच्चन नजर आते हैं।

‘हसमुख पिघल गया’ मुंबई शहर में भीषण गर्मी वाले एक दिन की कहानी है। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म की रिलीज की तारीख अभी तय नहीं की गई है। फिल्म का निर्देशन सेजल शाह ने किया है। फिल्म में संजय की भतीजी नाजिया हुसैन तथा फिल्म निर्माता ओ पी रल्हन के पोते अरमान मुख्य भूमिका में हैं।

 
 
 
 

Related Articles

Back to top button