अन्तर्राष्ट्रीयफीचर्ड

सउदी अरब ने धार्मिक अनुष्ठानों के लिए अफगानिस्तान पर उम्र का प्रतिबंध लागू किया

hajj-yatra_574bd36d3ae0dएजेंसी/ रियाध : सउदी अरब ने धार्मिक अनुष्ठानों के लिए अफगानिस्तान पर उम्र का प्रतिबंध लागू किया है। इससे पहले सउदी अरब ने ईरान पर प्रतिबंध लगाया था। सबसे पहले इजरायल ने फिलिस्तिनियों को विवादित इलाकों की मस्जिदों में जाने के लिए 60 से कम उम्र के मुसलमानों पर नमाज पढ़ने पर रोक लगा दी थी।

इजरायल के ही पद चिन्हो पर चलते हुए सउदी अरब ने कहा है कि 40 से कम उम्र के अफगानी लोगों को हज्ज उमरा का वीजा नहीं दिया जाएगा। इस फैसले के बाद अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने सउदी अरब को तलब किया, जिसके बदले में उन्हें कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला।

अफगानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता शकीब मुस्तगनी ने कहा कि इस संदर्भ में एक प्रतिनिधिमंडल सऊदी अरब भेजने का फैसला किया गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि अफगानिस्तान के 40 साल से कम उम्र रखने वालों को उमरा का वीज़ा क्यों नहीं दिया जाएगा।

बीते वर्ष भी सउदी अरब ने 30 से कम उम्र वालों को वीजा देने से इंकार कर दिया था। इससे पहले ईरानी नागरिकों को भी वीजा दिए जाने को लेकर सउदी अरब ने कई शर्ते रखी थी। ईरान से एक डॉक्युमेंट साइन करने को कहा गया था, जिसमें ईरानियों पर कई प्रकार की पाबंदी लगाई गई थी, लेकिन ईरान ने इस पर साइन करने से इंकार कर दिया था। इन शर्तो में ऊंची आवाज दुआ न पढ़ना भी शामिल था औऱ न ही किसी स्थान पर एकत्रित होकर अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारेबाजी करेंगे।

Related Articles

Back to top button