राज्य

सड़क हादसाः अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, 3 की मौत और 25 घायल

भोपाल/सतना। सतना जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र के भटनवारा गांव के पास मंगलवार बारात लेकर जा रही निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल है। पढ़ें पूरी खबर…
सड़क हादसाः अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, 3 की मौत और 25 घायल
पुलिस सूत्रों के अनुसार भटनवारा गांव से बारात लेकर कोटर जा रही बस एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पहले बिजली के खंबे से टकराई और बाद में पलट गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों के मरने की पुष्टि की गई है। घायल बारातियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि मोड़ पर भी बस तेज गति में थी, इस वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। उधर, सूचना मिलते ही सांसद गणेश सिंह और जिला कलेक्टर नरेश पाल सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से मिले।

ये भी पढ़े: पाकिस्तान में बन्दूक की नोंक पर भारतीय युवती से किया निकाह

ये हुए घायल
राजबहोर सिंह पिता मातादीन निवासी मगरवार, देवकुमार सिंह पिता जगन्नाथ सिंह बिहरा, राजभान सिंह पिता बैकुंठ सिंह महिदल, यशपाल सिंह पिता आजाद सिंह 32 वर्ष निवासी बिहरा, जितेन्द्र साकेत पिता बाबूलाल साकेत 28 वर्ष निवासी बिहरा, रामनरेश सिंह पिता रामावतार सिंह निवासी टिकरी, आशीष पिता सीताराम 46 वर्ष निवासी बिहरा, अभिषेक प्रताप सिंह पिता मान सिंह 23 वर्ष निवासी बिहरा, मानसिंह पिता रघुवीर सिंह 52 वर्ष निवासी बिहरा, सुखेन्द्र सिंह पिता दयाराम सिंह 25 वर्ष निवासी मगरवार, राकेश चौधरी पिता गोधराज 26 वर्ष निवासी मझगवां, छोटेलाल साकेत पिता बोदा साकेत 55 वर्ष निवासी बिहरा, मनीष सिंह पिता दानबहादुर 16 वर्ष निवासी मगरवार, कमलभान सिंह पिता लक्ष्मण सिंह 42 वर्ष निवासी बिहरा, गोरख सिंह पिता लालबहादुर सिंह 12 वर्ष निवासी बिहरा, राजेन्द्र प्रसाद सिंह पिता छत्रपाल सिंह 16 वर्ष निवासी मगरवार, छात्रपाल सिंह पिता रामस्वरूप 38 वर्ष निवासी अबेर, लक्ष्मण साकेत पिता मुंशी साकेत 22 वर्ष, वीरभान सिंह पिता जयवीर सिंह घायल हुए हैं।

बस हादसे में मृत
बस हादसे में राजबहादुर सिंह (45) पिता लक्ष्मण सिंह, निवासी ग्राम बिहरा, अजय सिंह (22) पिता सुनील प्रताप सिंह, निवासी बिहरा तथा भूपेन्द्र सिंह पिता रामप्रताप सिंह ग्राम रेउरा थाना कोटर की मौत हो गई है।

Related Articles

Back to top button