मनोरंजन

सलमान की फिल्म प्रेम रतन.. पर धन वर्षा, आठ दिन में कमाए 300 करोड़ रूपये

salman-with-sonam-kapoor-56515cdb81b73_lफिल्म प्रेम रतन धन पायो ने अपने प्रदर्शन के केवल आठ दिनों में ही 300 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है।

इस फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान और निर्देशक सूरज बड़जात्या ने 16 साल बाद साथ काम किया है।

फिल्म दिवाली के एक दिन बाद 12 नवंबर को प्रदर्शित हुई थी। यह एक शाही परिवार की कहानी है। फिल्म में सलमान ने प्रेम का किरदार निभाया है।

खबरों के मुताबिक, भारत में गुरुवार तक इस हिंदी फिल्म ने 172.82 करोड़ रुपए की कमाई की, वहीं विदेशों में फिल्म की कमाई 1.15 करोड़ डॉलर रही है। उल्लेखनीय है कि प्रचार और विज्ञापन में 20 करोड़ रुपए खर्च के साथ फिल्म का बजट कुल 60 करोड़ रुपए था।

फिल्म को देश में 4,500 स्क्रीनों पर और विदेशों में लगभग 1,100 स्क्रीन पर प्रदर्शित किया गया। फिल्म में सोनम कपूर, अनुपम खेर, स्वरा भास्कर, अरमान कोहली और नील नितिन मुकेश के अतिरिक्त अन्य सितारों ने अपने अभिनय के जलवे बिखेरे हैं।

 

Related Articles

Back to top button