मनोरंजन

सलमान बने मामा, अर्पिता ने बेटे को दिया जन्म

एजेन्सी/  Arpita-Aayush-1459320151अरबाज और मलाइका के अलग होने से निराश खान परिवार को एक खबर ने खुश होने का मौका दे दिया है। सलमान खान की बहन अर्पिता मां बन गई है। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है।

मुंबई के हिंदूजा अस्पताल में भर्ती अर्पिता और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। अर्पिता और उनके पति आयुष के साथ पूरा खान परिवार बेहद खुश हैं। सलमान के दूसरे बहनोई अतुल अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर आयुष और अर्पिता को बधाई दी है। अर्पिता और आयुष ने बेटे का नाम आहिल रखा है।

गौरतलब है कि नवम्बर 2014 में अर्पिता और आयुष की शादी हुई थी। हाल ही में अर्पिता और आयुष ने एक फोटोशूट कराया था, जिसमें अर्पिता बेबी बंप के साथ नजर आ रही थीं।

Related Articles

Back to top button