Entertainment News -मनोरंजनअजब-गजब

साधना ने दुनिया को कहा अलविदा

129अपने जमाने की लोकप्रिय अदाकारा साधना का 74 साल की उम्र में मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि साधना को मुंह का कैंसर था और बीते कुछ समय से अस्‍पताल में भर्ती थीं। साधना का जन्‍म 2 सितंबर 1941 को कराची में हुआ था। साधना अपने माता-पिता की इकलौती संतान थीं। 1947 में देश के बंटवारे के बाद साधना का परिवार कराची छोड़कर मुंबई आ गया। साधना का नाम उनके पिता ने अपनी पसंदीदा अभिनेत्री साधना बोस के नाम पर रखा था। उनकी मां ने उन्हें आठ वर्ष की उम्र तक घर पर ही पढा़या था। साधना 1960 और 70 के दशक में टॉप की एक्ट्रेस रहीं। उन्‍होंने लगभग 35 फिल्‍मों में काम किया था। 1955 में वह पहली बार राजकपूर स्टारर फिल्म श्री 420 के सॉन्ग मुड़-मुड़ के न देख मुड़-मुड़ के… में कोरस गर्ल के रूप में नजर आई थीं।

Related Articles

Back to top button