उत्तर प्रदेश

सिरफिरा गिरफ्तार रेप के विरोध करने पर छात्रा की हत्या

d132693742लखनऊ। सेमनापुर गांव में रेप के विरोध करने पर पांचवीं की छात्रा की हत्या की गई थी। बुधवार को पुलिस ने हत्याकांड के रहस्य से पर्दा उठाते हुए नगराम के सुफल रावत को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी सिरफिरा किस्म का है। उसने दुराचार का विरोध करने पर छात्र को बेरहमी से पीटा और फिर उसके मुंह में मिट्टी भरकर हाथ से दबा दिया। दम घुटने से छात्रा की मौत हो गई थी। उधर, हत्याकांड में नामजद कराए गए आरोपी विक्की को पुलिस ने क्लीनचिट दे दी है। हालांकि छात्रा के परिजन पुलिस की इस कार्रवाई से सहमत नहीं हैं।

एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि हरदोईया, नगराम का सुफल रावत गोसाईंगंज में सेमनापुर गांव निवासी राम खेलावन का रिश्तेदार है। वह एक साल से शंकर के घर पर किराये पर रह रहा था। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने सुफल को हिरासत में लिया तो उसने अपना जुर्म कबूल किया।

शौच के लिए जाते वक्त किया था अगवा

आरोपी ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह वह घर से निकला था। तभी रास्ते में उसे 10 वर्षीय छात्रा दिखी। आरोपी ने उसे उठा लिया और कुछ दूर पर सरसों के खेत में ले गया। वहां आरोपी ने दुराचार का प्रयास किया तो छात्रा ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर सुफल ने छात्रा को बेरहमी से पीटा और उसके मुंह में खेत की मिट्टी भरकर हाथ से दबा दिया। चंद मिनट तक तड़पने के बाद छात्रा ने दम तोड़ दिया था।

थाने में दरोगा को उठाकर की अजब-गजब हरकत

पुलिस ने उससे वारदात के बारे में पूछना शुरू किया तो उसने बेहिचक पूरा घटनाक्रम बयां करना शुरू कर दिया। दरिंदे के चेहरे पर जरा सी भी शिकन नहीं दिखी। इस बीच दरोगा जेपी यादव ने आरोपी ने पूछा कि- छात्रा को कैसे उठाया? क्या वहां कोई नहीं था? क्या पीड़िता ने शोर नहीं मचाया? इतना सुनते ही आरोपी ने दरोगा को गोद में उठा लिया। बेशर्म ने कहा कि-ऐसे उठाया था। आरोपी की करतूत से पुलिसकर्मी गुस्से में आ गए और फिर सुफल की पिटाई कर दी गई।

यह है मामला

एक पुताई मजदूर की कक्षा पांच की छात्रा (10) शनिवार सुबह सात बजे शौच के लिए निकली थी। वह तीन घंटे बाद भी घर नहीं लौटी तो मां ने तलाश शुरू की। ग्रामीणों ने छात्रा का शव अर्धनग्न हालत में गांव के बाहर देखा और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने छानबीन की थी। परिजनों ने सेमनापुर गांव के विक्की पर दुराचार के बाद हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसे हिरासत में भी लिया था। पुलिस की जांच में विक्की को निर्दोष पाया गया।

 

Related Articles

Back to top button