अन्तर्राष्ट्रीयटॉप न्यूज़

सीरिया से लौटे आतंकवादियों ने ही किए पेरिस और ब्रसेल्स पर हमले

terror-1452479657एजेन्सी/एम्सटर्डम।

हालैंड में हाल ही हुए एक अध्ययन में यह पता चला है कि सीरिया के विदेशी लड़ाकों में सर्वाधिक संख्या फ्रांस, जर्मनी तथा ब्रिटेन से गए लड़ाकों की है और वहां से लौटकर पेरिस तथा ब्रसेल्स जैसे हमलों को अंजाम देने में भी उन्हीं का हाथ है। 

अध्ययन के अनुसार यूरोपीय देशों से इस्लामिक स्टेट में भर्ती होकर सीरिया जाने वालों में आधी संख्या बेल्जियम के लोगों की है, जहां की एक तिहाई आबादी मुस्लिम है और जो मानते हैं कि उनके साथ समानता का व्यवहार नहीं किया जा रहा है।

यूरोपीय लड़ाके पिछले कई वर्ष से सीरिया तथा इराक में वहां के इस्लामिक गुटों के साथ मिलकर लड़ाई लड़ रहे हैं। यूरोप में पिछले 18 महीने में जो भी आतंकवादी घटनाएं हुई हैं उनके पीछे दोनों देशों से वापस लौटे आतंकवादियों का हाथ है। 

यूरोपीय आतंकवादियों के बारे में अध्ययन हेग स्थित आतंकवाद विरोधी केन्द्र ने किया है। अध्ययन में कहा गया है यूरोपीय संघ के देश पश्चिम एशिया में चल रही लड़ाई की अनदेखी नहीं कर सकते। 

अध्ययन केन्द्र ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि बहुत से आतंकवादी संगठन सहिष्णुता तथा बहुलतावाद पर आधारित व्यवस्था का विरोध करते और कट्टरपंथी इस्लामिक व्यवस्था की स्थापना करना चाहते हैं। इसे देखते हुये यूरोपीय देशों को इसका सामना करने के उद्देश्य से उपयुक्त नीति तैयार करनी होगी।

Related Articles

Back to top button