फीचर्डराष्ट्रीय

सेंसेक्स 21,196 के नए ऐतिहासिक शिखर पर पहुंचा

sansaमुंबई  (एजेंसी)। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 32.29 अंकों की तेजी के साथ लगातार तीसरे दिन नए ऐतिहासिक शिखर 21 196.81 पर पहुंच गया और निफ्टी 8.०5 अंकों की तेजी के साथ 6 3०7.2० पर बंद हुआ। गुरुवार को सेंसेक्स 13०.55 अंकों की तेजी के साथ नए ऐतिहासिक शिखर 21 164.52 पर बंद हुआ था। बुधवार को भी यह 1०4.96 अंकों की तेजी के साथ ऐतिहासिक शिखर 21 ०33.97 पर बंद हुआ था। इससे पहले सेंसेक्स सिर्फ एक बार पांच नवंबर 2०1० को 21 ००० के ऊपर 21 ००4.96 पर बंद हुआ था। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 3० शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 5.71 अंकों की गिरावट के साथ 21 158.81 खुला और 32.29 अंकों या ०.15 फीसदी की तेजी के साथ 21 196.81 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 21 293.88 के ऊपरी और 21 141.32 के निचले स्तर को छुआ। सेंसेक्स के 3० में से 2० शेयरों में तेजी रही। एसबीआई (4.67 फीसदी)  महिंद्रा एंड महिंद्रा (4.12 फीसदी)  जिंदल स्टील (3.46 फीसदी)  सेसा स्टरलाइट (2.3० फीसदी) और भेल (1.77 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे ओएनजीसी (1.88 फीसदी)  एनटीपीसी (1.71 फीसदी)  आईटीसी (1.66 फीसदी)  इंफोसिस (०.9० फीसदी) और गेल (०.71 फीसदी)। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 5० शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 9.4० अंकों की गिरावट के साथ 6 289.75 पर खुला और 8.०5 अंकों या ०.13 फीसदी की तेजी के साथ 6 3०7.2० पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 6 332.6० के ऊपरी और 6 286.95 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी दर्ज की गई। मिडकैप 7०.०5 अंकों की तेजी के साथ 6 177.4० पर और स्मॉलकैप 43.49 अंकों की तेजी के साथ 5 939.6० पर बंद हुआ। बीएसई के 13 में से आठ सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। रियल्टी (2.61 फीसदी)  बैंकिंग (1.45 फीसदी)  धातु (1.41 फीसदी)  वाहन (1.29 फीसदी) और पूंजीगत वस्तु (1.23 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।
बीएसई के पांच सेक्टरों तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तु (०.92 फीसदी)  उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (०.73 फीसदी)  तेल एवं गैस (०.51 फीसदी)  सूचना प्रौद्योगिकी (०.48 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (०.23 फीसदी) में गिरावट रही। बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1 399 शेयरों में तेजी और 1 ०51 में गिरावट रही  जबकि 17० शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Related Articles

Back to top button