मनोरंजन

सेलेना ने बहन के साथ बनाया क्रिसमस का खाना

selenaलॉस एंजेलिस। पॉप हस्ती सेलेना गोम्ज और उनकी छह महीने की बहन ने क्रिसमस के मौके पर रसोई में कुछ वक्त साथ बिताया। 21 वर्षीया सेलेना ने वेबसाइट इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह अपनी छोटी बहन के साथ रसोई में खाना पका रही हैं। वेबासाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक  सेलेना ने तस्वीर के शीर्षक में लिखा है  ‘‘क्रिसमस के लिए रात का खाना बनाने में ग्रेसी मेरी मदद कर रही है।’’ तस्वीर में सेलेना लंबी आस्तीन वाली सफेद रंग की शर्ट पहने हैं और उनके बाल खुले हुए हैं  जबकि उनकी छह महीने की बहन ग्रेसी ने हरे रंग की झालरदार पोशाक पहन रखी है।

Related Articles

Back to top button