मनोरंजन

सोच भी नही सकते अमिताभ कि नातिन नव्या ऐसी हरकत कर सकती है

nvya-1 (1)मुंबई। कुछ दिन पहले ही बॉलीवुड के बिग बी यानि अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली शाहरुख़ के  घर मन्नत पार्टी में जाने को लेकर चर्चा में थीं। ये  कोई नई बात नहीं है, वह अक्सर कुछ न कुछ ऐसा करती हैं जिससे सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी समंदर के बीच नाचती नज़र आती हैं, तो कभी अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते दिखती हैं। इस बार नव्या की एक और बोल्ड तस्वीर वायरल हो गई है। जिसमें बिकिनी और पार्टी के बाद अब नव्या स्मोकिंग करती पकड़ी गईं हैं।

 

नव्या नवेली दोस्तों के साथ सिगरेट पी रही हैं

सोशल मिडिया पर नव्या की ये तस्वीर इन दिनों चर्चा में है। नव्या नवेली का एक नया वीडियो जिससे यह स्मोकिंग की फोटो निकाली गई है। सूत्रों की मानें तो नव्या का स्मोकिंग करता हुआ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस तस्वीर में एकदम साफ़ दिखाई दे रहा है की बिग बी की नातिन नव्या नवेली बिकिनी पहने हुए अपने दोस्तों के साथ सिगरेट फूंक रही हैं। इसके अलावा मस्ती करते हुए नव्या सिगरेट जलने की भी कोशिश करती नज़र  आ रही हैं।

वीडियो हुआ लीक

कुछ समय पहले ही नव्या का एक पार्टी वीडियो भी लीक हुआ था। जिसमे वो बिकिनी में डांस कर रही थीं। पहले भी सोशल मीडिया पर नव्या की बिकिनी वाली कई तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं। नव्या अभी बॉलीवुड में कदम नहीं रखा है। पर अपनी हरकतों से मीडिया को आकर्षित करने का हुनर ज़रूर सीख लिया है।

 

Related Articles

Back to top button