मनोरंजन

सोनाक्षी करेंगी सरबजीत की बहन की भूमिका

jमुंबई, (एजेंसी)। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अब सरबजीत सिंह की बहन की भूमिका निभाएंगी। फिल्मकार सुभाष घई, सोनाक्षी सिन्हा को लेकर एक फिल्म बनाने जा रहे है। इस फिल्म में सोनाक्षी, सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर का किरदार निभा सकती है। बताया जाता है कि इस फिल्म के लिए सुभाष घई ने सरबजीत सिंह के परिवार वालों से बातचीत की है।  जानकारी के अनुसार इस फिल्म की कहानी राजेश बेरी तैयार करेगें कि दलबीर कौर से बातचीत पर आधारित होगी। इस फिल्म में सरबजीत सिंह को पाकिस्तान की जेल से भारत लाने के दलबीर कौर के संघर्ष को दिखाया जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन ईश्वर सिंह मुचला कर सकते है। उल्लेखनीय है कि सरबजीत सिंह पाकिस्तान के जेल में 22 वर्षो तक बंद थे और इसी वर्ष उनकी हत्या कर दी गई थी। अब बॉलीवुड इस मामले को भुनाना चाहता है।

Related Articles

Back to top button