मनोरंजन

सोनाक्षी ने दर्शकों का शुक्रिया किया

sonaमुंबई। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी नई फिल्म ‘आर… राजकुमार’ की सराहना के लिए दर्शकों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि वह खुशी से झूम उठी हैं। सोनाक्षी ने ट्विटर पर लिखा ‘‘आपका प्यार और सराहना पाकर हम खुशी से झूम उठे हैं। इतना प्यार देने के लिए आप सब का शुक्रिया।’’ सोनाक्षी ने प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आर… राजकुमार’ में अभिनेता शाहिद कपूर के साथ काम किया है। फिल्म शुक्रवार को प्रदर्शित हुई है। सोनाक्षी ने मुंबई के चंदन सिनेमा में शुक्रवार को फिल्म का पहला भाग देखा। उन्होंने ट्विटर पर लिखा ‘‘चंदन में ‘आर… राजकुमार’ का पहला भाग देखा। तालियां टिप्पणियां सीटियां इन्हीं के लिए तो हम जीते हैं। ये दर्शकों की फिल्म समीक्षा है बॉस।’’

Related Articles

Back to top button