ब्रेकिंगस्पोर्ट्स

सोशल मीडिया पर आज छाये हुए हैं महेंद्र सिंह धोनी

नई दिल्ली : सफलतम कप्तानों में एक टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ‘कैप्टन कूल’ महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट की अटकलें तब और तेज हो गई जब टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने अपने ऑफिशियल ट्विटर काउंट पर एक तस्वीर साझा की। लेकिन इसी बीच फैन्स सोशल मीडिया पर धोनी की कप्तानी के 12 सालों का जश्न मना रहे हैं।

3 दिसंबर 2004 को बांग्लादेश के जमीं पर अपने करियर की शुरुआत करने वाले धोनी ने जब पहले ही मैच में बिना खाता खोले रनआउट हो गए तो किसी को भी यह अंदाजा नहीं था कि भारतीय क्रिकेट के भविष्य का लीजेंड क्रिकेटर बनकर उभरेगा। धोनी ने 14 सितंबर 2007 में ही टीम इंडिया की कमान संभाली थी। दक्षिण अफ्रीका में 2007 में खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में धोनी को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया था। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से छाए महेंद्र सिंह धोनी ने 2007 में पाकिस्तान को फाइनल में हराकर पहला टी-20 विश्व कप भारत के झोली में डाला इसके बाद धोनी का ओहदा लगातार बढ़ता गया और वनडे-टेस्ट की कप्तानी भी मिल गई। धोनी की कप्तानी में पहले टेस्ट में और फिर वनडे में टीम इंडिया को बादशाहत हासिल हुई। धोनी की कप्तानी को अब 12 साल हो गए हैं। भले ही अब वह टीम इंडिया के कप्तान ना हों, लेकिन फैन्स के लिए वह हमेशा उनके ‘कैप्टन कूल’ ही रहेंगे। एक समय था जब ग्राउंड पर मास्टर ब्लाटर सचिन तेंदुलकर उतरते थे तो सचिन-सचिन की गूंज पूरे देश में सुनाई देती थी। महेंद्र सिंह धोनी भारत का दूसरे ऐसे लीजेंड प्लेयर्स में है, जो मैदान पर कदम रखते ही धोनी-धोनी की गूंज सिर्फ स्टेडियम में नहीं बल्कि देश के हर घरों से सुनाई देती है।

Related Articles

Back to top button