उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राजनीतिराज्य

स्मृति की कांग्रेस को चुनौती, जेल भेजकर दिखाओ

दस्तक टाइम्स/एजेंसी

smritiअमेठी। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के एक कानूनी नोटिस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कांग्रेस को चुनौती दी कि वह उन्हें जेल भेजकर दिखाए। ईरानी ने यहां एक रैली में कहा, ‘‘अगर कांग्रेस और राहुल गांधी में दम है तो मुझे सलाखों के पीछे भिजवाएं।’’ भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें नोटिस भेजकर कहा है कि अगर पार्टी या सोनिया गांधी के खिलाफ वह बोलेंगी तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ईरानी ने कहा कि वह डरती नहीं हैं। लोगों के हित में आवाज उठाने के लिए वह ऐसी सौ नोटिस का सामना करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अगर मैं जेल पहुंच गई तो वहीं से अमेठी की जनता के लिए आवाज उठाऊंगी।’’ उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने ईरानी को उस मामले में कानूनी नोटिस भेजा है जिसमें उन्होंने राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट पर अमेठी में ‘भूमि कब्जाने’ का आरोप लगाया था।

Related Articles

Back to top button