अन्तर्राष्ट्रीय

स्विट्जरलैंड में बुर्के पर लगा बैन, यहाँ भी मना है बुर्का पहनना

l_burqa-1468050019पूरी दुनिया में बुर्के और हिजाब पर बहस छिड़ी हुई है। इसी के मद्देनजर कई देशों में बुर्का बैन हो गया है। पब्लिक प्लेस पर बुर्का पहनने पर भारी जुर्माना देना पड़ता है। बुर्के पर प्रतिबंध के पीछे सभी देशों के अलग-अलग तर्क हैं। 

एक बड़ा कारण है आतंकवाद। माना जाता है कि बुर्के की आड़ में आतंकवादी गतिविधियों को आसानी से अंजाम दिया जा सकता है। बहरहाल बुर्के पर पाबंदी के जो भी कारण हों, जानिए और किन देशों में सख्ती है बुर्के पर…

फ्रांस

फ्रांस पब्लिक प्लेस पर बुर्के पर बैन लगाने वाला पहला यूरोपियन देश है। साल 2004 में फ्रांस में बुर्का, क्रॉस और यहूदी टोपी पहनने पर रोक लगा दी गई। इसके बाद वर्ष 2011 में आम जनता के लिए भी इसे बैन कर दिया गया। अगर कोई महिला सार्वजनिक स्थान पर बुर्का पहने दिखेगी, तो उस पर 150 यूरो जुर्माना लगेगा। अगर कोई महिला को जबरन मुंह ढकने के लिए दबाव डालता है, तो उस पर 30000 यूरो का फाइन है।

बेल्जियम

2011 में बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया। मुंह ढकने पर यहां पाबंदी है। अगर कोई रूल फॉलो नहीं करता है, तो 12,000 रुपए के जुर्माने के साथ ही सात दिन के लिए जेल जाना पड़ सकता है।

इटली

नोवारा शहर में 2010 में बुर्का पहनने पर बैन लगाया गया। इसके पीछे तर्क यह दिया गया कि इससे महिलाओं की पहचान छुप जाती है।

स्‍पेन

बार्सिलोना शहर में सभी निगम भवनों में बुर्का पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

रूस

यहां उत्तरी काकेशक क्षेत्र में रूसी लोगों और मुसलमानों में जातीय तनाव रहता है। इसी कारण स्कूलों में बुर्के पर बैन है।

नीदरलैंड

यहां स्कूल और पब्लिक ट्रांसपोर्ट में बुर्का पहनने पर प्रतिबंध है। वर्ष 2007 में ऐसा किया गया। इसके बाद कॉलेजों और कुछ व्यवसायों में भी इसे प्रतिबंधित कर दिया गया।

टर्की

महिलाएं केवल सिर ढक सकती हैं। चेहरा खुला रखना जरूरी है।

Related Articles

Back to top button