राष्ट्रीयलखनऊ

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, एक गंभीर

accidentsलखनऊ। विभूतिखण्ड क्षेत्र में बाइक से बारबंकी जा रहे युवक को शहीद पथ के विराट टावर के पास ट्रक ने ठोकर मार दी। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस तब तक उसने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरी ओर पीजीआई क्षेत्र में दुरदर्शन कर्मी स्कूटी से लौट रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दिया। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसे इलाज के लिए ट्रामा में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। मूल रूप से बाराबंकी के टिकैतनगर निवासी बिजली मकेनिक हरिश्चन्द्र (24) अपनी बाइक से बिजनौर रिश्तेदारी में गया हुआ था। वह वहां से शुक्रवार बाइक से घर लौट रहा था। तभी विभूतिखण्ड क्षे़त्र में ट्रक यूपी 41 टी 6618 ने हरिशचन्द्र की बाइक में टक्कर मार दी। जिसके कारण वह बुरी तरह से घायल हो गया। राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस तो देखा युवक ने दम तोड़ दिया था। युवक के पास से मिले कागाजात के आधार पर उसकी शिनाख्त हो पाई। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने मृतक के भाई धनीराम की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया है। दूसरी ओर उपहार एल्डिको कालोनी निवासी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव (55) दुरदर्शन के कर्मी बताये जा रहे हैं। वह शुक्रवार को अपनी स्कूटी से काम पर जा रहे थे। चिरइयाबाग शहीद पुल के नीचे उनकी स्कूटी पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें प्रमोद गिर गये। घायल प्रमोद को लोगों ने पुलिस की मदद से ट्रामा में भर्ती कराया। जिसके बाद पुलिस ने उनके परिजनों को इसकी सूचना दी। वहीं ट्रामा में उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button