राज्य

11 पेज में लव मैरिज का दर्द लिख किया सुसाइड, पति ने बनाया था MMS

पटियाला. 11 पेज में ससुरालियों की प्रताड़ना और लव मैरिज का दर्द लिखने के बाद 20 साल की कंचन ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। थाना बख्शीवाला के तहत आते गांव दंदराला की कंचन के सुसाइड नोट के आधार पर ससुराल के छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया गया है। सुसाइड नोट मे लड़की ने लिखा है कि उसके पति और सुसराल के लोगों ने उसका निजी पलों का MMS बना लिया था। पति वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। दो साल पहले की थी लव मैरिज…
11 पेज में लव मैरिज का दर्द लिख किया सुसाइड, पति ने बनाया था MMS
 
– पिता केसर सिंह ने बताया कि बेटी कंचन ने 30 अगस्त 2016 को गांव राजपुरा के तेजिंदर सिंह से लव मैरिज की थी। जिससे परिवार वालों ने कंचन से बोलचाल बंद कर दी थी। मार्च में कंचन का फोन आया कि उसके ससुराल के लोग उसे परेशान करते हैं। जिसके बाद बेटी को घर ले आए।

ये भी पढ़े: अभी-अभी: सोनिया गांधी ने खाया जहर हॉस्पिटल में हुई… मचा हडकंप, पुरे देश में शोक की लहर…

– मायके में कंचन का पति तेजिंदर उसे फोन पर रोजाना एसएमएस करता और जिसके जरिए परेशान करता रहा। कंचन को तंग परेशान करने की शिकायत एसएसपी पटियाला को दी थी। जिस पर कार्रवाई नहीं हुई। सुसराल वालों ने हमारे खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराईं थीं।

 
अश्लील वीडियो बनाया, वायरल करने की देते थे धमकी..
 
– कंचन ने अपने सुसाइड नोट मे अपने ससुराल परिवार के दर्शन, चरनजीत कौर पिंकी, गुरप्रीत, मनप्रीत और तेजिंदर पर आरोप लगाते हुए लिखा कि शादी के 15 दिन बाद ही ससुराल परिवार ने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए। दहेज की मांग करनी शुरू कर दी। कंचन ने लिखा कि उसके जेठ और उसका ससुर उस पर बुरी नजर रखने लगे और मुझे धंधा करने के लिए कहते थे।
– इसमें मेरा खुद का पति तेजिंदर मुझे इस नर्क में धकेलना चाहता था। कंचन ने सुसाइड नोट मे लिखा कि वो दो बार प्रेगनेट हुई। ससुरालियों ने उसका अबॉर्शन करा दिया। पति ने कंचन का अश्लील वीडियो बनाया था। जिसे वायरल करने की धमकी भी दिया करते थे।
 
इन शब्दों से की सुसाइड नोट की शुरुआत…
 
मैं यह सब अपने पूरे होश में लिख रही हूं। मैं 30 अगस्त 2016 को रात 12 बजे घर से भागी थी और 31 अगस्त को गुरुद्वारे में शादी की थी। इस शादी में मेरे प्रेमी तेजिंदर के दोनों भाई गुरप्रीत सिंह और मनप्रीत सिंह गवाह बने। 1 सितंबर 2016 को मेरे पति के बड़े भाई और मेरे ससुर मुझे और मेरे पति को चंडीगढ़ से राजपुरा ले गए। उसके बाद सिर्फ 15 दिन मेरे साथ ठीक से रहे और फिर अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया। सबसे पहले शुरुआत दहेज की मांग से की थी।

Related Articles

Back to top button