अजब-गजबजीवनशैलीफीचर्डस्वास्थ्य

करो योग, रहो निरोग

लखनऊ : अच्छे स्वास्थ्य के लिये अच्छे खानपान के साथ रहन-सहन का भी विशेष महत्व है। विशेषज्ञों और शास्त्रों के अनुसार चमकदार त्वचा, मस्तक पर तेज़, भुजाओं में बल, चौड़ा सीना, हष्ट-पुष्ट शरीर सभी को अकर्षित करता है, इसके लिये सबसे जरूरी और अहम है योग। योग से कई गम्भीर बीमारियों का सफल इलाज भी हुआ है। आज की कड़ी में पेट सम्बन्धित बीमारियां और मोटापा दूर करने के कुछ सरल उपाय, हैं जिसे योगासन से ठीक या दूर किया जा सकता है।

अगर पेट पर चर्बी ज्यादा हो गया है या किसी वजह से पेट फूल गया है, तो बालासन करना फायदेमंद रहेगा। इसकी मदद से आप अपने पेट पर जमे हुए चर्बी को कम कर सकते हैं। हर रोज बालासन करने से पेट की चर्बी धीरे-धीरे खत्म हो जाती है और पेट की सूजन भी कम हो जाती है। इससे गर्दन, पीठ और कंधे का तनाव भी दूर होता है।

वहीँ शरीर धनुष के आकार में मोड़ने को धनुरासन कहते हैं, इस आसन से बढ़े हुए पेट को कम किया जा सकता है, इतना ही नहीं, इसको नियमित रूप से करने पर पेट, गला, सीना, जांघ आदि की मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं, साथ ही, ब्लड का सर्कुलेशन भी सही रहता है। महिलाओं में मासिक धर्म के दौरान होने वाली समस्याओं को भी इस आसन से कम किया जा सकता है।

मत्स्यासन योग – शरीर को मछली का आकार बनाते हैं, तो इस योग को मत्स्यासन कहा जाता है, यह आसन हमारे शरीर के लिए उतना ही लाभ मिलता है जितना मछली खाने से मिलता है। इस आसन को करने से शरीर की थकान दूर होती है और गैस की समस्या से निजात मिलती है। साथ ही फूला हुआ पेट भी कम हो जाता है अनपच की समस्या भी नहीं रहती है।

हलासन से पेट बाहर की तरफ नहीं निकलता है और रीढ़ की हड्डी लचीली बनती है। हलासन को नियमित रूप से करने से पाचन क्रिया सही रहती है और शरीर से आलस दूर हो जाता है और हम खुद को एक्टिव महसूस करते हैं।
गौरतलब है कि हमारे शास्त्रों में भी कहा गया है कि करो योग, रहो निरोग।

Related Articles

Back to top button