अद्धयात्म

27 जुलाई को सदी का सबसे बड़ा चंद्रग्रहण, हो सकती हैं ये बड़ी घटनाएं

लखनऊ। सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण शनिवार यानी 27 जुलाई को गुरुपूर्णिमा को लगने जा रहा है। यह सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण27 और 28 जुलाई की मध्यरात्रि में लगनेवाले चंद्रग्रहण में करीब 1 घंटे 43 मिनट तक खग्रास में रहेगा। ग्रहण की शुरूआत 27 जुलाई की रात 11 बजकर 54 और इसका मोक्षकाल 28 जुलाई 3 बजकर 49 पर उदित होगा। इस तरीके का ग्रहण 1700 वर्ष लगा था।

जानिए चंद्रग्रहण का प्रभाव

यह ग्रहण मकर और कर्क राशि  के लिए उत्तराषाढ़ा और श्रवण नक्षत्र में पड़ रहा है। अहम बात तो यह कि इस दौरान चंद्र, मंगल और केतु तीनों मकर राशि में उपस्थित होगें। लेकिन यह ग्रहण मकर और कर्क राशि के लग्न में हो रहा है इसलिए कर्क राशि, कर्क लग्न मकर लग्न, मकर राशि वालों के लिए ग्रहण शुभ नहीं रहेगा। चंद्र मंगल के एक साथ एक ही राशि में रहने से कर्क, मकर और सिंह राशि वालों को मानसिक कष्ट देने वाला होगा। ये सभी राशियों के लोग शारीरिक रूप से अस्वस्थ महसूस करेंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी रखने की जरूरत होगी,अन्य राशि वाले भी ग्रहण के प्रभाव में आएंगे। पारिवारिक मतभेद बढ़ेंगे।

चंद्र ग्रहण के कारण पृथ्वी के ज्यादातर हिस्से पर बारिस होती रहेगी। भूस्खलन, बाढ़, भूकंप, समुद्र में तूफान, आंधी जैसी घटनाएं में भी तेजी आ सकती है। ट्रेन दुर्घटना की आशंका है। ग्रहण के दौरान सूर्य राहु के साथ और चंद्र केतु और मंगल के साथ में मौजूद रहने के कारण लोगों के मन को अस्थिर बनाये रखेगा । जिसके कारण स्थिर हो कर काम नहीं कर पाएंगे। लोगों में आपसी द्वेष बढ़ेंगे। चंद्र ग्रहण का प्रभाव लोगों के मन को बहुत जल्दी प्रभावित करता तो इस कारण इसका प्रभाव भी सवा महीने पहले से दिखाने लगता और आगे सवा महीने तक रहता।

 

Related Articles

Back to top button