![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2014/08/shivpal-yadav1.jpg)
लखनऊ। उ0प्र0 के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बताया कि डा0 राम मनोहर लोहिया नवीन राजकीय नलकूप निर्माण परियोजना (नाबार्ड पोषित) के अन्तर्गत 3000 नवीन राजकीय नलकूपों का निर्माण जिसकी लागत धनराशि रू0 39071.48 लाख, वित्तीय वर्ष 2012-13 से वित्तीय वर्ष 2014-15 तक कराया जा रहा है। इसके अन्तर्गत अब तक कुल 1820 नवीन राजकीय नलकूपों का लोकार्पण किया जा चुका है तथा राजकीय नलकूप आधुनिकीकरण परियोजना (नाबार्ड पोषित) के अन्तर्गत 8000 राजकीय नलकूपों के आधुनीकीकरण का कार्य लागत धनराशि रू0 28736.00लाख वित्तीय वर्ष 2012-13 से वित्तीय वर्ष 2014-15 तक कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि पुनः निर्माण परियोजना (नाबार्ड पोषित) के अन्तर्गत 1054 असफल राजकीय नलकूपों के पुनः निर्माण का कार्य जिसकी लागत धनराशि रू0 20307.00 लाख वित्तीय वर्ष 2013-14 से वित्तीय वर्ष 2014-15 तक कराया जायेगा एवं प्रदेश मे कृषकों को सिंचाई सुबिधा उपलब्ध कराने की राज्य सरकार की प्राथमिकता के दृष्टिगत प्रदेश के मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में की गयी घोषणाओं के अन्तर्गत भी नवीन राजकीय नलकूप निर्माण सम्बन्धी कार्य प्रगति पर है।