अपराधउत्तर प्रदेशउत्तराखंडदिल्लीब्रेकिंगराज्यलखनऊ

ऑन कैमरा लड़की को बेरहमी से पीटने वाले, शख्स की गर्लफ्रेंड ने केस कराया दर्ज

 


नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर एक वीडियोबहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का एक लड़की को बुरी तरह पीट रहा है| इस वीडियो में दावा कि जा रहा है, कि वीडियो दिल्ली के तिलक नगर पुलिस स्टेशन का है| जिसमें दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने साफ़ किया था| ये वीडियो तिलक नगर थाने का नहीं है, और इसकी जांच की जा रही है| वहीं पुलिस ने एक अन्य लड़की की शिकायत पर आईपीसी की धारा 354 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज कराई है| आरोपी लड़के का नाम रोहित तोमर है, वो किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है| वहीं दिल्‍ली पुलिस का कहना है, कि इस वीडियो में जिसकी पिटाई हो रही है, वह लड़की सामने नहीं आई है| सूत्रों के मुताबिक, रोहित की दो गर्लफ्रेंड थी| एक लड़की जो पिट रही है, और दूसरी वह है जिसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है| बताया जा रहा है, रोहित की जिस लड़की से शादी होने वाली थी उसने शादी तोड़ दी है, और इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है| फिलहाल पुलिस आरोपी लड़के की तलाश कर रही है, और साथ ही वीडियो वाली लड़की की भी तलाश कर रही है| जब ये लड़की सामने आएगी तो एक और एफआईआर दर्ज की जाएगी| वहीं पहली एफआईआर दर्ज करने वाली लड़की तिलक नगर पुलिस स्टेशन जाएगी और साथ ही पिटाई करने वाले लड़के के पिता को भी थाने बुलाया गया है| इस वीडियो में लड़का लड़की को पीट रहा है, और उसे गालियां भी दे रहा है| वहीं एक लड़का बार-बार पिटने वाली लड़की का नाम ले रहा है, और लगातार वीडियो बना रहा है| इस दौरान रोहित लड़की को थप्‍पड़ मार रहा है, जिसके बाद लड़की गिर जाती है, तो उसे लात से मार रहा है| लड़की के गिरने के बाद वह लड़की को कोहनी से मारता हुआ भी दिख रहा है| इस दौरान एक लड़का वीडियो में पीछे जाता दिख रहा है, लेकिन कोई भी उसे रोकता नहीं है|

सभी बॉलीवुड तथा हॉलीवुड मूवीज को सबसे पहले फुल HD Quality में देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

Related Articles

Back to top button