छत्तीसगढ़राज्य

साय कैबिनेट की 53वीं बैठक आज, कई बड़े फैसलों पर रहेगी नजर; विकास योजनाओं समेत अहम प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

रायपुर: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार की 53वीं कैबिनेट बैठक बुधवार को महानदी भवन मंत्रालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सुबह 11:30 बजे से आयोजित होगी। बैठक में सरकार की विभिन्न योजनाओं, प्रशासनिक निर्णयों और विकास कार्यों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने के बाद उन्हें मंजूरी मिलने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार, मंत्रिपरिषद की बैठक के एजेंडे में प्रदेश के विकास कार्यों, प्रशासनिक फैसलों और विभिन्न जनहित योजनाओं से जुड़े अहम विषय शामिल हो सकते हैं। बैठक में इन प्रस्तावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।

भाजपा संगठन की भी अहम बैठकें आज

इधर, छत्तीसगढ़ भाजपा में संगठनात्मक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिव प्रकाश बुधवार को प्रदेश महामंत्रियों और विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजकों के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे।

जानकारी के अनुसार, सुबह प्रदेश महामंत्रियों की बैठक आयोजित होगी, जबकि दोपहर में प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजकों के साथ बैठक की जाएगी। इन बैठकों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित संगठन के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

2028 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर हो सकती है चर्चा

बताया जा रहा है कि संगठन की बैठकों में वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन विस्तार और आगामी रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की जा सकती है। इसके अलावा संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करने सहित विभिन्न राजनीतिक एवं संगठनात्मक विषयों पर भी मंथन होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button