राज्य

8 बार जीतीं, 9वीं बार के लिए तैयार, 70 साल की मंत्री बोली- मैं पूरी फिट, लडूंगी चुनाव

शिमला. ठियोग विधानसभा क्षेत्र से बागवानी व आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स फिर चुनावी मैदान में उतरेंगी। उनका कहना है कि वे चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह फिट है। चुनाव लड़ना या न लड़ने का फैसला ठियोग विधानसभा क्षेत्र की जनता तय करेगी। उन्होंने कहा कि इस विषय पर निर्णय लेने के लिए अभी काफी समय है।
8 बार जीतीं, 9वीं बार के लिए तैयार, 70 साल की मंत्री बोली- मैं पूरी फिट, लडूंगी चुनाव
 
दैनिक भास्कर से बातचीत में स्टोक्स ने कहा कि ठियोग विस क्षेत्र में पिछले साढ़े चार सालों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। ये विकास शिलान्यास तक ही सीमित नहीं है बल्कि जमीन पर भी दिखता है। जनता यदि उन्हें दोबारा चुनाव लड़ने के लिए कहती है तो वे जरूर चुनाव लड़ेंगी।

ये भी पढ़े: बड़ी खबर: अभी-अभी बॉलीवुड की इस मशहुर अभिनेत्री की दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

पिछले काफी दिनों से ठियोग विधानसभा क्षेत्र में आईपीएच और बागवानी मंत्री स्टोक्स के चुनाव लड़ने को लेकर आैर उनकी फिटनेस को लेकर अटकलों का दौर चला हुआ था, इसे विद्या स्टोक्स ने खुद की फिटनेस की बात कह कर पूरी तरह से नकार दिया है। मैं पूरी तरह से फिट हूं, हालांकि चुनाव लड़ने का फैसला जनता पर छोड़ दिया है।
 
विधानसभा अध्यक्ष रह चुकीं हैं
विद्या स्टोक्स आठ बार लगातार विधानसभा का चुनाव लड़ चुकी है। कैबिनेट मंत्री के अलावा विधानसभा अध्यक्ष का पदभार भी संभाल चुकी हैं।
 
कांग्रेस पार्टी जब विपक्ष में थी, उस वक्त इन्हें नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेवारी भी सौंपी गई थी। वे पूर्व में नेशनल हार्टिकल्चर बोर्ड की गर्वनिंग काउंसिल की सदस्य रह चुकी है। इसके अलावा एसबीआई की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की सदस्या, एयर इंडिया एंड इंडियन एयरलाइंस की वाइस प्रेजिडेंट, भारतीय महिला हॉकी की राष्ट्रीय अध्यक्षा के अलावा कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुकी हैं।
 
8 बार जीतीं विधानसभा चुनाव
वर्ष 1974 में हुए उप चुनाव में पहली बार विद्या स्टोक्स ने जीत हासिल की थी। लगातार आठ बार उन्होंने विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की है। वर्ष 1982, 1985, वर्ष 1990 और 1998 में उन्होंने ठियोग विस क्षेत्र से चुनाव लड़कर जीत हासिल की। साल 2003 और 2007 का चुनाव उन्होंने कुमार सैन विधानसभा क्षेत्र से लड़ा और जीत हासिल की। 2012 के विधानसभा चुनावों में पूर्न: सीमांकन होने के बाद उन्होंने दोबारा ठियोग विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।
 
प्रदेश सरकार और संगठन मिलकर सुलझाएं अापसी विवाद
कांग्रेस पार्टी के संगठनात्मक चुनाव को लेकर सरकार और संगठन में आपसी मतभेद पर स्टोक्स ने कहा कि ये पार्टी का अंदरूनी मामला है। इसमें किसी भी तरह का विवाद नहीं है। पार्टी हाईकमान ने चुनाव करवाने के निर्देश दिए हैं। ये चुनाव हिमाचल ही नहीं कई अन्य राज्यों में भी हो रहे हैं।
 
विधानसभा चुनाव और संगठनात्मक चुनाव एक साथ हैं। दोनों चुनाव एक साथ होने से विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर इसका असर पड़ेगा। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में इस मसले पर विस्तृत चर्चा की थी। सरकार और संगठन को इसे मिल बैठकर सुलझा लेना चाहिए। ठियोग विधानसभा सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिलती है।

Related Articles

Back to top button