फीचर्डराष्ट्रीय

अभी-अभी: BJP के नेता विजय जौली पर रेप केस का मुकदमा दर्ज

नेब सराय की एक महिला ने साकेत से बीजेपी के पूर्व विधायक विजय जौली के खिलाफ रेप का केस दर्ज करवाया है। आरोप है कि वह महिला को मीटिंग के बहाने गुड़गांव लेकर आए थे। वहां पर खेड़कीदौला एरिया में एक मोटेल में महिला को जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और उनके साथ रेप किया।

तलाक की लड़ाई हारा अफ्रीका का सबसे युवा अरबपतिअभी-अभी: BJP के नेता विजय जौली पर रेप केस का मुकदमा दर्ज

गुड़गांव पुलिस ने मामले में शिकायत मिलने पर आरोपी के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। 4 दिन पहले पूर्व विधायक ने खेड़कीदौला थाने में पीड़ित और उसके पति के खिलाफ अवैध वसूली का केस दर्ज करवाया था। महिला ने बताया कि वह बीजेपी कार्यकर्ता हैं। वह 3 साल से बीजेपी के पूर्व विधायक जौली को जानती हैं। जौली 2003 से 2008 तक साकेत से बीजेपी के विधायक रहे हैं। वह 10 फरवरी को सुबह किसी मीटिंग के बहाने महिला को अपनी कार से गुड़गांव लेकर आए। यहां हाइवे पर एक मोटेल में ले गए। आरोप है कि वहां उन्हें नशीली ड्रिंक पिलाकर उनके साथ रेप किया गया। उनके कहने पर जौली ने उन्हें वापस दिल्ली छोड़ दिया।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उन्हें पूर्व विधायक से जान का खतरा है। इससे 4 दिन पहले ही पूर्व विधायक की शिकायत पर खेड़कीदौला थाना पुलिस ने पीड़ित महिला और उनके पति पर अवैध वसूली का केस दर्ज किया था। पू्र्व विधायक ने आरोप लगाया था कि महिला एक केस में फंसाने के नाम पर 15 लाख रुपये मांग रही है। इस मामले से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को जल्द ही अरेस्ट कर लिया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button