राज्य

हड़ताल के नाम पर किसानों का उपद्रव; सप्लाई होने जा रहा लाखों लीटर दूध बहाया

भोपाल/इंदौर/महाराष्ट्र.सब्जी, अनाज और दूध के वाजिब दाम न मिलने से नाराज किसानों ने मध्य प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन किया। भोपाल की मंडियों में आवक कम रही। इंदौर में दूध की सप्लाई रोक दी गई। आष्टा, सीहोर में किसानों ने मंडियों में जा रहा दूध छीनकर फेंक दिया। शाजापुर में दो घंटे तक नेशनल हाईवे जाम रखा। आगजनी और पथराव किया। टीआई राजेंद्र वर्मा को घेरकर पीटा। उन्हाेंने लॉज में छिपकर जान बचाई।

ये भी पढ़ें : जानिये क्या कहता है आज का राशिफल, दिनांक – 02 जून, 2017, दिन – शुक्रवार

 पथराव में एसडीओपी घायल हो गए। पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसूगैस के गोले छोड़े। बड़नगर में एसडीएम और विधायक की गाड़ी पर प्याज फेंके गए। नागदा में सांची दूध वाहन से 2000 लीटर दूध लूटकर बहा दिया। उज्जैन में भी 2000 लीटर दूध सड़क पर बहाया गया। रतलाम में 20 क्विंटल प्याज सड़क पर फेंका गया। महाराष्ट्र में भी लाखों लीटर दूध बहाया गया।
 सड़कों पर रोके ट्रक, सब्जियां मंडियों तक नहीं पहुंचने दीं

उज्जैन के किसानों ने गुरुवार सुबह इंदौर रोड पर प्रदर्शन किया। यहां ट्रक रोक कर केले सड़क पर फेंक दिए। सब्जियां मंडी तक नहीं पहुंचने दीं। फूल और प्याज भी सड़क पर फेंके गए।

ये भी पढ़ें : CBSE Class 10 Result: आज आ सकते हैं सीबीएसई 10वीं के नतीजे, देखें रिजल्ट यहाँ ……

 
यह है हड़ताल की वजह
तीन-चार साल से किसानों को कभी टमाटर तो कभी आलू-प्याज की कीमत नहीं मिल रही। पशुपालन भी महंगा होता जा रहा है। दूध के दाम उत्पादक के बजाय विक्रेता तय कर रहे हैं। उन्हें सही कीमत मिले, इसके प्रबंध सरकार करे।

Related Articles

Back to top button