पिता के नाटक में अभिनय करेंगी शाजान पदमसी

मुंबई। अभिनेत्री शाजान पदमसी का अपने पिता एलिक पदमसी के साथ काम करने का पुराना सपना जल्द ही पूरा होने जा रहा है और वह अपने पिता की आगामी रंगमंच प्रस्तुति में अभिनय करेंगी।
रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर की अभिनेत्री ने कहा कि वह इस समय नाटक की पटकथा पढ रही हैं और रंगमंच की विधा में खुद को ढाल रही हैं।
शाजान ने पीटीआई भाषा से कहा, मैं अपने अपने पिता के साथ एक रंगमंच प्रस्तुति में एक नाटक में काम कर रही हूं। मैं लंबे समय से यह करना चाह रही थी और अंतत: मुक्षे ऐसा करने का अवसर मिल गया। मैं फिलहाल पटकथा पढ रही हूं और आवश्यक तैयारियां कर रही हूं।
नाटक की तैयारी करने के अलावा 27 वर्षीय अभिनेत्री अपनी आगामी दो फिल्मों सिद्धार्थ और सॉलिड पटेल्स के रिलीज होने का भी इंतजार कर रही हैंं
उन्होंने कहा, मैं सिद्धार्थ में मनाली की भूमिका निभा रही हूं और महेश भटट मेरे पिता समान व्यक्ति का किरदार निभा रहे है। मेरी दूसरी फिल्म भी काफी दिलचस्प है जिसमें मैं गुुजराती लड़की की भूमिका निभा रही हूं।



