मनोरंजन

बिगबॉस देंगे कीथ और रोशैल को बड़ा झटका,कीथ की एक्स वाइफ की शो में एंट्री

keith-and-rochelle-562c626800243_lदस्तक टाइम्स/एजेंसी : रिएलिटी शो बिग बॉस के निर्माता इस शो को मजेदार बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। अब खबर है कि शो में कीथ की एक्स वाइफ और अभिनेत्री सम्युक्ता सिंह की भी एंट्री हो सकती हैं।वही कीथ अपनी एंकर गर्लफ्रेंड और मॉडल रोशैल राव के साथ रिश्ते को मजबूत बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

एक कामयाब वीजे बनने से पहले कीथ ने सम्युक्ता से शादी की थी लेकिन लगभग सात साल तक साथ रहने के बाद कीथ और सम्युक्ता अलग हो गए थे।

मशहूर गाना ‘चेहरा क्या देखते हो’ की अभिनेत्री सम्युक्ता सिंह भी बिग बॉस के घर का हिस्सा हो सकती हैं। सम्युक्ता सिंह उस समय सुर्खियों में आई थीं।

जब वह केरल में आवारा कुत्तों को मारने के खिलाफ मुहिम चला रही थी। उनकी दो बहनों में से एक नताशा सिंह एक टीवी अभिनेत्री हैं। नताशा ने मशहूर सीरियल ‘देख भाई देख’ में काम किया था।

हालांकि इस खबर की बिग बॉस की तरफ से पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन अगर ऐसा होता है तो निश्चित तौर पर यह कीथ और रोशैल के लिए एक बड़ा झटका होगा।

 

Related Articles

Back to top button