मनोरंजन

पांच महीने में दूसरी बार शाहरुख खान को ED ने नोटिस भेजा

दshahrukh_650x488_81444111318स्तक टाइम्स/एजेंसी- आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को प्रवर्तन निदेशालय ने समन जारी किया है। शाहरुख पर कम कीमत में केकेआर के शेयर बेचने का आरोप है।

5 माह पहले भी जारी किया गया था नोटिस…
विदेशी मुद्रा उल्लंघन मामले में करीब 5 महीने पहले प्रवर्तन निदेशालय ने एक्टर शाहरुख खान के साथ जूही चावला और उनके पति जय मेहता को हाजिर होने का आदेश दिया था। लेकिन, एक बार भी शाहरुख खान निजी तौर पर एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट के अधिकारियों से मिलने मुंबई के ऑफिस में नहीं गए हैं।

विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के उल्लंघन का शक…
हांलांकि एजेंसी जय मेहता से पूछताछ कर उनका बयान रिकॉर्ड कर चुकी है। शाहरुख की आईपीएल टीम ‘द नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड’ पर विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के उल्लंघन का शक है कि जय मेहता की विदेशी कंपनी ‘सी आइलैंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड’ के साथ ट्रांसफर डील के दौरान इन्होंने अपने शेयर्स का मूल्य कम लगाया है। शाहरुख फिल्हाल रोहित शेट्टी की फ़िल्म ‘दिलवाले’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। नई दिल्ली: 

 

Related Articles

Back to top button