मनोरंजन

बाजीराव मस्तानी को प्रमोशन की जरूरत नहीं: प्रियंका चोपड़ा

priyanka-chopra-560ceeb91c6b6_lबॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म बाजीराव-मस्तानी को किसी प्रमोशन की जरूरत नहीं है।

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म बाजीराव-मस्तानी का प्रमोशन करीब एक महीने से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह कर रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा भी अब फिल्म के प्रमोशन में उतर चुकी है। बाजीराव-मस्तानी और फिल्म दिलवाले 18 दिसंबर को एक साथ प्रदर्शित होने जा रही है।

प्रियंका चोपड़ा ने कहा बाजीराव-मस्तानी और दिलवाले अलग अलग फिल्में हैं। दोनों फिल्मों के निर्देशक भी अलग-अलग हैं जो अलग-अलग तरह की फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में दोनों फिल्मों में कोई तुलना नहीं है।

उन्होंने कहा जब प्रोडक्ट बाजीराव मस्तानी जैसा हो तो इसे किसी प्रमोशन की जरूरत नहीं है।

 

Related Articles

Back to top button