मनोरंजन

दिल को छू जाएगा ‘वजीर’ का ‘तेरे बिन’ गाना

wazir-new-song-tere-bin-56654922aa531_lफिल्म ‘वजीर’ का पहला गाना ‘तेरे बिन’ रिलीज हो गया है। इस गाने में फरहान अख्तर और अदि‍ती राव हैदरी की शानदार और खूबसूरती केमेस्ट्री देखने को मिली है।

इस गाने को आवाज दी है श्रेया घोषाल और सानू निगम ने। इस गाने की सादगी आपके दिल को छू जाऐगी।

इसके गाने के बोल लिखे हैं विधु विनोद चोपड़ा ने बता दें ये फिल्म फरहान के करियर की सबसे खास है वो इसलिए क्योंकि इसमें वे एक्शन सीन करते नजर आएंगे।

फरहान एक तरफ एक्शन से अपने दर्शकों का मनोरजंन करेंगे तो दूसरी तरफ अमिताभ बच्चन व्हीलचेयर पर बैठकर आसान से रोल प्ले करेंगे। वहीं अदिति राव काफी समय बाद एक बड़ी फिल्म करने जा रही हैं। वे इस फिल्म में फरहान की पत्नी का रोल निभाती नजर आएंगी।

खबरों की मानें तो इन के अलावा फिल्म में जॉन अब्राहम, नील नितिश मुकेश भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के निर्देशक बिजोय नाम्बियार और निर्माता विधु विनोद चोपड़ा हैं। खबरों के मुताबिक यह फिल्म 8 जनवरी 2016 में रिलीज होगी। 

देखें गाना:

 

Related Articles

Back to top button