..जब सलमान-शाहरुख ने किया ‘लुंगी डांस’

टीवी पर प्रसारित होने वाला रियलिटी शो बिग बॉस 9 के दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर है। लंबे अरसे के बाद बॉलीवुड इंडरस्ट्री के दो बड़े सुपरस्टार्स शाहरुख खान और सलमान खान इस मंच एक साथ नजर आएंगे।एक साथ इस जोड़ी को देखने के लिए दर्शकों में भी काफी उत्साह है। हाल ही में दोनों स्टार्स ने इस एपिसोड के लिए एक साथ शूटिंग की थी।
‘बिग बॉस’ शो में पहुंचे शाहरुख खान ने सलमान से मिलकर न केवल फिल्म प्रमोट किया, बल्कि एक दूसरे के गाने पर ठुमके भी लगाए, जिससे उनके फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
शाहरुख ने जहां ‘ढिंका चिका’ पर डांस किया तो वहीं सलमान ने ‘लुंगी डांस’ कर दर्शकों को हैरान कर दिया। ये दोनों खान अपनी पुरानी फिल्म ‘करण-अर्जुन’ की म्यूजिक पर भी थिरकते नजर आए।
अपने एक बयान में दोनों यह कह चुके है कि एक दूसरे के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा है। दोनों स्टार्स काफी लंबे अंतराल के बाद एक साथ किसी मंच पर नजर आएंगे। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या शाहरुख की वापसी सलमान के लिए फायदेमंद होगी? क्या वे सलमान को ‘नागिन’ के कहर से बचा पायेंगे।
हाल ही में कलर्स चैनल पर नागिन सीरियल की टीआरपी, बिग बॉस 9 से ज्यादा हो गई। कुछ ही दिनों पहले ‘नागिन’ में लीड रोल निभा रही अभिनेत्री मोनी रॉय ने इंट्री की थी। शाहरुख अब इस शो में नजर आयेंगे तो हो सकता है।
कि सलमान के शो की टीआरपी बढ़े और उनका मूड ठीक हो जाये। अब तो यह तो समय ही बताएगा कि शाहरुख की एंट्री सलमान के लिए कितने फायदे का सौदा साबित होती है।



