मनोरंजन

देखें वीडियो : फितूर का नया गाना ‘पशमीना धागो के संग’

pashmina-759-1452768750बॉलीवुड अभिनेता आदित्य राय कपूर और कैटरीना कैफ की आगामी फिल्म फितूर का नया गाना ‘पशमीना धागो के संग’ रिलीज हो गया है।इस साल वैलेंटाइन डे के मौके पर बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और कैटरीना कैफ की जोड़ी अपने शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को रिझाने के लिए तैयार है। फिल्म का पहला गाना ‘टाइटल सॉन्ग’ था जो कि वाकई दिल छू लेने वाला था।

‘पशमीना धागो के संग’ गाने में कैटरीना कैफ और आदित्य का रोमांस दिखाया गया है। इसमें आदित्य रोमांस के साथ-साथ कैट की पेंटिग बनाते हैं। इस गाने का एक-एक फ्रेम बेहद रोमांटिक और खूबसूरत है। यह गाना बहुत ही खूबसूरती से फिल्माया गया है। इस गाने को अमित त्रिवेदी ने गाया है।

गौरतलब है कि फिल्म फितूर एक प्रेम त्रिकोण पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, और कटरीना कैफ के साथ तब्बू और अदिति राव हैदरी भी अहम किरदारों में है। फिल्म 12 फरवरी 2016 को रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button