मनोरंजन

‘गर्लफ्रेंड’ लूलिया के साथ रियलिटी शो होस्ट करेंगे सलमान

salman_iulia_farm_1453183-1453290094बॉलीवुड स्टार सलमान खान, रोमानियाई मॉडल और एक्ट्रेस लूलिया वंतूर के साथ अपने रिलेशन को लेकर अक्सर चर्चा में छाए रहते हैं।लेकिन इन दिनों मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार ये दोनों जल्द ही रियेलिटी शो ‘द फर्म’ को होस्ट करते नजर आ सकते हैं। यह शो इस साल के अंत तक ऑन एयर हो सकता है। 

इस शो को एक स्वीडिश प्रोड्यूसर बना रहे हैं। सलमान और लूलिया द्वारा होस्ट यह शो विश्व के 40 देशों में प्रसारित होगा। शो में 12 सेलीब्रिटी प्रतिभागियों का एक समूह होगा जो खेत जातेंगे, जानवर पालेंगे और किसानों की तरह काम करेंगे।

प्रतिभागियों को फिजिकल वर्क के हिसाब से जज किया जायेगा। खबरों की मानें तो सलमान को इस शो का कन्‍सेप्‍ट बेहद पसंद आया है। गौरतलब है कि कई बार लूलिया और सलमान को साथ में देखा जाता है। पिछले दिनों सलमान के 50वें बर्थडे पर भी लूलिया उनकी पार्टी में शामिल हुई थी।

सलमान फिलहाल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 9’ को होस्‍ट कर रहे हैं। फिनाले में अब कुछ ही दिन बाकी है। इसके अलावा सलमान अपनी आगामी फिल्‍म ‘सुल्‍तान’ की भी शूटिंग कर रहे हैं जिसमें वे एक रेसलर की भूमिका में नजर आयेंगे।

Related Articles

Back to top button