मनोरंजन
दबंग खान को मिली जान से मारने की धमकी

एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन करके बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी है. वहीं खबर मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
पुलिस ने कहा कि पिछले 16 फरवरी को पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन किया गया. पुलिस को संदेह है कि यह एक फर्जी फोन था और उसने इसे लेकर जांच शुरू कर दी है.
हालांकि अब तक कोई मामला दायर नहीं किया गया है. पुलिस ने उस जगह का पता लगा लिया है जहां से फोन किया गया.
गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि सलमान खान और फरहान अख्तर जैसे कलाकारों को अंडरवर्ल्ड से धमकी भरे फोन आए थे.
उनसे हफ्ता मांगा जा रहा था, जिसकी शिकायत दबंग खान ने क्राइम ब्रांच में की थी.



