टॉप न्यूज़राजनीतिराज्यराष्ट्रीय

PM मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे से की बात, उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से बात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। कांग्रेस अध्यक्ष ने एक रैली के समय चक्कर आने की शिकायत की थी और उन्हें चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध करानी पड़ी थी। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के जसरोटा क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते समय खरगे अस्वस्थ हो गए।

चिकित्सकीय सहायता मिलने के बाद रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सत्ता से हटाने से पहले मरने वाले नहीं हैं। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि उपचार के बाद खरगे की हालत अब स्थिर है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष को फोन किया और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button