मनोरंजन

प्रियंका को मिलेगा दादासाहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवॉर्ड

एजेन्सी/  l_priyanka-chopra-1460286262बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ को दादासाहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन की ओर से ‘सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री’ के पुस्कार से सम्मानित किया जाएगा।  प्रियंका चोपड़ा को इस फाउंडेशन की ओर से दूसरी बार पुरस्कार दिया जाएगा। 

प्रियंका को 147वीं  दादासाहेब फाल्के जयंती के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 14 अप्रैल को मुंबई आयोजित किया जाएगा। प्रियंका को फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में निभाई काशीबाई की भूमिका के लिए इस अॅवार्ड के लिए चुना गया है।

गौरतलब है कि इसी फाउंडेशन की ओर प्रियंका को 2011 में फिल्म ‘सात खून माफ’ के लिए नवाजा गया था। प्रियंका इन दिनों बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में छाई हुई हैं। अपने पहले इंटरनेशनल शो ‘क्वांटिको’ की वजह से प्रियंका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान और भी मजबूत बनाने में कामयाब रही हैं। वहीं उन्हें ‘बेवॉच’ के रूप में अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म भी मिल गई है। फिलहाल इन दोनों की शूटिंग साथ चल रही है।

Related Articles

Back to top button