उत्तर प्रदेशकरिअरग़ाज़ियाबादराज्य

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026: गाजियाबाद जनपद के 22 केंद्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा

गाजियाबाद में 31 मई को दो पालियों में होगी उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2026।

Ghaziabad News : जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ के निर्देशानुसार एडीएम सिटी विकास कश्यप की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2026 को सकुशल, स्वच्छतापूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने के लिए महात्मा गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित की गई।
परीक्षा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा
बैठक के दौरान परीक्षा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक के दौरान बताया कि जनपद में परीक्षा के सफल संचालन हेतु कुल 22 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 22 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा पर्यवेक्षण हेतु 22 सुपरिंटेंडेंट की नियुक्ति की गई है।
11 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
बैठक में जानकारी दी गई कि जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर लगभग 11 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु सुरक्षा, यातायात, विद्युत, पेयजल तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए। यह परीक्षा 31 मई 2026 को दो पालियों समय: 9 से 12 व दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी।
लापरवाही ना बरतने के निर्देश
अपर जिलाधिकारी नगर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा की गोपनीयता एवं शुचिता बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में संबंधित प्रशासनिक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button