पाकिस्तान में हिंसा से हालात बेकाबू! सुरक्षाबलों और नागरिकों की झड़प में 8 की मौत, रावलकोट में तनाव चरम पर

रावलकोट: पाकिस्तान के रावलकोट से बड़े तनाव की खबर सामने आई है, जहां सुरक्षाबलों और नागरिकों के बीच हुई हिंसक झड़पों में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 4 सुरक्षाकर्मी भी शामिल बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं।
प्रतिबंध के बाद सड़कों पर उतरा आक्रोश
जानकारी के अनुसार पाकिस्तान सरकार द्वारा जे.ए.ए.सी. नामक संगठन पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी फैल गई। इसके विरोध में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और देखते ही देखते हालात हिंसक झड़पों में बदल गए।
झड़पों में कई घायल, हालात गंभीर
प्रदर्शन के दौरान सुरक्षाबलों और नागरिकों के बीच टकराव इतना बढ़ गया कि कई इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। झड़पों में कई लोग घायल हुए हैं, जबकि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।



