अपराधउत्तर प्रदेशमेरठराज्य

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर टायर फटने से ब्रेजा कार पलटी, तीन युवकों की मौत

Meerut News: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर टायर फटने से ब्रेजा कार पलट गई। हादसे में तीन युवको की मौके पर मौत हो गई है। हादसा थाना दौराला क्षेत्र में हुआ है। जहां दिल्ली-देहरादून हाईवे पर टायर फटने से ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर पलटकर सड़क किनारे खाई में गिर गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया है।
सकौती ओवरब्रिज से पहले अनियंत्रित हो गई
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर थाना दौराला क्षेत्र में आज मंगलवार सुबह सड़क हादसा हो गया। सकौती ओवरब्रिज से पहले ब्रेजा कार का टायर फटने से अनियंत्रित हो गई। कार कई पलटी खाने के बाद सड़क किनारे खाई में गिर गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई।
पुलिस मौके पर पहुंची
थाना दौराला क्षेत्र में हुए हादसे की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से कार में फंसे युवकों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। दो अन्य गंभीर घायलों को अस्पताल भेजा। जहां एक और युवक ने दम तोड़ दिया। चौथे घायल अस्पताल में भर्ती है।

Related Articles

Back to top button