अपराधउत्तर प्रदेशनोएडाराज्य

ग्रेटर नोएडा के अल्ट्रासाउंड क्लीनिक में एयर कंडीशनर से शॉर्ट सर्किट से भीषण आग

सूचना मिलते ही दमकल कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

Noida News: ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र स्थित घरबार गांव के पास एक अल्ट्रासाउंड क्लीनिक में लगे एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
घरबार गांव के पास स्थित है अल्ट्रासाउंड सेंटर
जनपद गौतमबुद्व नगर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सुबह फायर ब्रिगेड को सूचना मिली थी कि घरबार गांव के पास स्थित एक अल्ट्रासाउंड क्लीनिक में लगे एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई है। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियां
उन्होंने बताया कि दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया, जिससे आग आसपास की अन्य इमारतों तक नहीं फैल सकी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग की चपेट में आने से अल्ट्रासाउंड क्लीनिक पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। आग लगने के कारणों की पुष्टि प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट के रूप में हुई है।

Related Articles

Back to top button