श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: 24 जोन और 81 सेक्टर में बांटा मेरठ रेंज, 60 QRT तैनात
मेरठ जोन/रेंज में संवेदनशील स्थानों की संख्या 39 है
Meerut News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मेरठ रेज में 24 जोन और 81 सेक्टरों में बांटा गया है। जन्माष्टमी के मौके पर 60 क्यूआरटी भी तैनात की गई हैं। इसी के साथ ड्यूटी में 3500 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। मेरठ डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि कानून व्यवस्था के दृष्टिगत मेरठ परिक्षेत्र के जनपदों में छह एएसपी, 25 सीओ, 86 इंस्पेक्टर, 635 सब इंस्पेक्टर, 1022 हेड कास्टेबल, 1270 कास्टेबल, 440 होमगार्ड/पीआरडी एवं 01 कम्पनी पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है।
मेरठ रेंज/जोन में शोभायात्राओं की संख्या- 104 है। जिनमें जनपद मेरठ में 14, बुलन्दशहर में 36, बागपत में 28 व हापुड़ में 26 शोभायात्रा निकाला जाना प्रस्तावित है।
संवेदनशील स्थानों की संख्या 39
मेरठ जोन/रेंज में संवेदनशील स्थानों की संख्या 39 है। जिसमें शोभायात्रा मार्गो में जनपद मेरठ में 11, बुलन्दशहर में 16, बागपत में 01 व हापुड़ में 11 कुल 39 स्थानों को संवेदनशील चिन्हित किया गया है।
कार्यक्रम आयोजित होने वाले मंदिरों की संख्या 303
जिसमें जनपद मेरठ में 186, बुलन्दशहर में 44, बागपत में 35 व हापुड़ में 38 मंदिरों में जन्माष्टमी के कार्यक्रम होना प्रस्तावित है।
अन्य कार्यक्रम/भण्डारों की संख्या 28 है
जिसमें जनपद मेरठ में 02, बुलन्दशहर में 20, बागपत में 04 व हापुड़ में 02 अन्य कार्यक्रम/ भण्डारे प्रस्तावित हैं।
एन्टी रोमियो स्कवॉड की संख्या 83
किसी भी स्थिति से निपटने और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जनपद मेरठ में 32, बुलन्दशहर में 28, बागपत में 12 व हापुड़ में 11 एन्टी रोमियो स्कवॉड सक्रिय किये गये हैं। मेरठ परिक्षेत्र की सभी जनपदीय पुलिस द्वारा पीस कमेटी/ धर्म गुरू/ शांति समिति/ संभ्रान्त व्यक्तियों के साथ 118, अन्य विभाग जैसे नगर निगम, स्वास्थय, विद्युत विभाग आदि के साथ 108 तथा आयोजकों/ संचालकों के साथ 106 गोष्ठियां आयोजित कर ली गई हैं। इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार 4 सितम्बर को मनाया जाएगा।



