उत्तर प्रदेशमेरठराज्य

मेरठ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर हिंदू महासभा ने वितरित की श्रीमद्भगवद्गीता

मेरठ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर श्रीमद्भगवद्गीता की पवित्र पुस्तक का वितरण किया गया।

Meerut News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर आज मेरठ शहर के शारदा रोड स्थित प्राचीन श्री राधा-कृष्ण मंदिर में मंदिर परिसर में इतिहास विभाग के पूर्व प्रोफेसर देवेश शर्मा एवं हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों द्वारा श्रद्धालुओं एवं आमजन के बीच श्रीमद्भगवद्गीता की पवित्र पुस्तक का वितरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को श्रीमद्भगवद्गीता के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व के बारे में जानकारी दी गई। पदाधिकारियों ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ ही नहीं, बल्कि मानव जीवन को सत्य,धर्म,कर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला महान ग्रंथ है। इसका संदेश जन-जन तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।
राधा-कृष्ण मंदिर के इतिहास से श्रद्धालुओं को रूबरू कराया
कार्यक्रम के दौरान प्राचीन श्री राधा-कृष्ण मंदिर के गौरवशाली इतिहास एवं विशेषताओं से भी श्रद्धालुओं और आमजन को रूबरू कराया गया। मंदिर में स्थापित श्याम वर्ण बाँके बिहारी जी की प्रतिमा के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व का विशेष रूप से वर्णन किया गया। मंदिर के पुजारी पंडित अशोक शर्मा जी ने बताया कि यह प्रतिमा कई हजार वर्ष पुरानी है इतिहासकारों की जाच द्वारा उनकी रिपोर्ट अनुसार यह प्रतिमा लगभग हजारों वर्ष पुरानी भी हो सकती है मंदिर में विराजमान बाँके बिहारी जी की प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था और श्रद्धा का केंद्र है तथा यहां दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं।
धर्म एवं सत्य के संदेश को अपने जीवन में उतारने का अवसर
मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि जन्माष्टमी का पर्व भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों और उनके द्वारा दिए गए कर्म, धर्म एवं सत्य के संदेश को अपने जीवन में उतारने का अवसर है। ऐसे धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ती है।
श्रीकृष्ण से समाज में सुख, शांति, समृद्धि एवं सद्भाव की कामना की
कार्यक्रम में मंदिर कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य,श्रद्धालु एवं क्षेत्र के धर्मप्रेमी नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने भगवान श्रीकृष्ण से समाज में सुख, शांति, समृद्धि एवं सद्भाव की कामना की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित अशोक शर्मा, विश्व हिंदू पीठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य मदन, अखिल भारत हिंदू महासभा के जिला अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, भाजपा नेता दीपक शर्मा, भाजपा नेता संजय शर्मा, राकेश गुप्ता, सतीश जैन, महानगर अध्यक्ष भरत राजपूत आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button