झारखण्डराज्य

मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर शिक्षा जगत में शोक, रांची विश्वविद्यालय में 7 सितंबर को छुट्टी; परीक्षाएं स्थगित

रांची: झारखंड के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर है। उनके निधन पर सम्मान स्वरूप रांची विश्वविद्यालय मुख्यालय समेत सभी कॉलेज और स्नातकोत्तर विभाग 7 सितंबर को बंद रहेंगे। इस दिन होने वाली सभी परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन बाद में स्थगित परीक्षाओं की नई तारीख की घोषणा करेगा।

कुलपति प्रो. सरोज शर्मा के आदेश पर कुलसचिव डॉ. राजकुमार शर्मा ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए 7 सितंबर को रांची विश्वविद्यालय मुख्यालय के सीनेट हॉल में सुबह 11 बजे शोकसभा आयोजित की जाएगी।

सीनेट हॉल में होगी श्रद्धांजलि सभा

शोकसभा के दौरान विश्वविद्यालय परिवार की ओर से सुदिव्य कुमार को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस मौके पर शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया जाएगा। कुलपति ने सभी डीन, विभागाध्यक्षों, शिक्षकों और कर्मचारियों को निर्धारित समय पर सीनेट हॉल में मौजूद रहने का निर्देश दिया है।

7 सितंबर को कॉलेज और पीजी विभाग रहेंगे बंद

मंत्री के निधन पर घोषित बंदी का सीधा असर रांची विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों पर पड़ेगा। 7 सितंबर को विश्वविद्यालय के सभी कॉलेज और स्नातकोत्तर विभाग बंद रहेंगे। इस दिन निर्धारित कोई भी परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। स्थगित परीक्षाओं की नई तिथि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बाद में जारी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button